देश भर में 543लोकसभा क्षेत्रों के 10लाख बूथों पर भाजपा करेगी दीवार लेखन

रांची: भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर 15जनवरी से दीवार लेखन अभियान शुरू की है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका विधिवत शुभारंभ किया जबकि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में और रांची में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अभियान की शुरुवात की।
प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू , डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए।
अभियान के संचालन केलिए प्रदेश स्तरीय कमिटी के संयोजक श्री सरोज सिंह बनाए गए हैं तथा सह संयोजक के रूप में अमित सिंह,सूरज चौरसिया और अमित साहू शामिल हैं।
अभियान की जानकारी देते हुए सरोज सिंह ने बताया कि झारखंड के 29हजार बूथों पर प्रदेश ,जिला,मंडल बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान चलाया जाएगा।
सांसद,विधायक गण भी अपने अपने बूथों पर अभियान में शमिल होते हुए दीवार लेखन करेंगे।
बताया कि दीवार लेखन अभियान में पार्टी का कमल निशान बनाते एकबार फिर से मोदी सरकार का नारा लिखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ के 5स्थानों पर कार्यकर्ता दीवार लेखन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 16 से 20 जनवरी तक को प्रदेश पदाधिकारी,केंद्रीय मंत्री गण,सांसद ,विधायकगण,जिला मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने लोकसभा क्षेत्र में बूथों पर दीवार लेखन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *