अस्पताल में घुसकर सजायाफ्ता चंदन मिश्रा को गोलियों से भूना,पटना में 12 घंटे में ताबड़तोड़ दो हत्या
पटना। राजधानी पटना में दिनदहाड़े सुबह-सुबह अपराधियों ने अस्पताल में इलाज कर रहे बीमार सजायाफ्ता चंदन मिश्रा को गोलियों से भून डाला! चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था!
उसे न्यायालय से फांसी की सजा हुई थी ।बीमार रहने के कारण जेल से उसे पेरोल मिला था! बिहार डीजीपी विनय कुमार के अनुसार चंदन मिश्रा पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे ।पटना के बेऊर जेल में रहकर चंदन मिश्रा सजा काट रहा था।
गौरतलब हो कि चंदन मिश्रा अपनी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बिहार के आधुनिकतम अस्पतालों में से एक पारस हॉस्पिटल में भर्ती था।चंदन का परिवार भी उसके साथ था ।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को सुबह 5 बजे अपराधी अस्पताल पहुंचे ।सभी सशस्त्र अपराधी बेरोक टोक अस्पताल परिसर में घुसे। चार अपराधी अस्पताल के भीतर वार्ड की ओर चले गए। जबकि एक अपराधी बाहर निगरानी कर रहा था ।अस्पताल के भीतर अपराधियों ने अपने कमर में छुपाए पिस्तौल निकाल उसे लोड किया ।और चंदन के कमरे में घुसकर गोलियों से भूना डाला!
गोली मारने के बाद अपराधी आराम से चलते हुए फरार हो गए ।पटना के आई जी जितेंद्र राणा अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों व चंदन को मारने वाले सुरक्षाकर्मियों के बीच आपसी साठ गांठ का संदेश जाहिर किया है ।
इस मामले में अस्पताल के 10 सुरक्षा कर्मियों को पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।



