सीएम हेमंत सोरेन के आगमन से जनता और कार्यकर्ताओं में आया है जोश : मोतीलाल

शिक्षा और रोजगार लातेहार में मुख्य समस्या

लातेहार: झामुमो जिला अध्यक्ष मोतीलाल शहदेव ने कहा कि लातेहार जिले में विकास की गंगा बहाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय झामुमो विधायक बैधनाथ राम काफी एक्टिव हैं। चार साल के दौरान मुख्यमंत्री का जिले में अबतक छह बार से अधिक दौरा हो चुका है। जिले में चल रही विकास योजनाओं का वे अपने से निगरानी करते हैं। उन्होंने कहा की बीते बुधवार को जिले के कुदरी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम के दौरे से न सिर्फ यहां की जनता में बल्कि झामुमो के कार्यकर्ताओं में भी एक नया जोश उत्पन्न हुआ है। यह जोश लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिखेगा। लातेहार जिले में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है और जनता भी राज्य सरकार के कार्यों से खुश है। उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। इसबार किसी भी कीमत पर भाजपा को यह सीट हाथ लगने वाली नहीं है। क्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है। सिर्फ सड़क, पुल पुलिया बनाने से जनता खुश नहीं होती है। चंदवा में आरओबी का निर्माण नहीं हुआ,जिसके कारण चंदवा रेलवे फाटक पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। मंडल डैम निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि लातेहार में रोजगार के क्षेत्र में कुछ नहीं हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में भवन तो बन गया है।लेकिन शिक्षकों की कमी है। शिक्षा और रोजगार लातेहार में मुख्य समस्या है। लातेहार आगमन पर हम लोगों ने सीएम से इस संबंध में चर्चा किया है। जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी।
उन्होंने कहा कि झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम बहुत ही सरल हैं। वे जनता से ईजी वे में मिलते हैं। लातेहार में प्रतिदिन उनके आवास पर लोगों का दरबार लगता है। यही नहीं जानता की जो भी समस्याएं होती है उसका ऑन द स्पॉट समाधान किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में किसी भी तरह से कोताही बर्दाश्त नहीं करते हैं। विधायक जी झामुमो कार्यकर्ताओं का हमेशा हौसला बुलंद रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *