कांग्रेस स्थापना दिवस पर सिल्ली विधान सभा स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन

सिल्ली: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को सिल्ली प्रखंड के प्रेम वाटिका लॉज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस सह सिल्ली विधान सभा स्तरीय सम्मान समारोह जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में हुई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से रांची जिला प्रभारी शिव कुमार भगत ने कहा कि विधान सभा में कड़ी जोड़ते हुए एक दूसरे से संवाद स्थापित करना है। साथ ही, प्रखण्ड समन्वय समिति की समीक्षा करना है। मौके पर सिल्ली विधान सभा प्रभारी परितोष सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुला कर आगे बढ़ना है और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है । जिला महासचिव अजय साहू जी ने नव वर्ष की शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का 138 वर्षों का इतिहास आजादी के संघर्ष से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक का सफर गौरवशाली रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आपसी भाईचारा को बढ़ावा दे रही है पर भाजपा देश को बांटने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी शुरू से आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संघर्षरत रही है । पार्टी सिर्फ सत्ता पाने के लिए राजनीति नही कर रही है अपितु देश को जोड़ने के लिए संघर्षरत है।आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए सभी को जमीनी स्तर पर जनता के बीच काम करना है।
समारोह से पूर्व कांग्रेस पार्टी का झंडोत्तोलन हुआ और सामुहिक रुप से राष्ट्रगाण गाया गया।
आज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र गोस्वामी,सचिव नागेश्वर महतो, सोनाहातु प्रमुख विक्टोरिया देवी,कृष्ण कुमार चटर्जी, मुकुंद यादव, रांची जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मुंडा, तमाड़ विधनसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीतीश पांडेय, सिल्ली विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, कार्तिक चंद्र महतो,राजकुमार महतो, सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष अजगूत महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह मुंडा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिल्ली प्रखंड रोहित मुंडा, सोनाहातू प्रखंड शैलेंद्र महतो, राहे प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण अहीर ,सिल्ली प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, रांची जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जगदीश चंद्र महतो, मंजूर मोमिन, बलराम महतो, निताई महतो, प्रकाश मुंडा, सकिरुद्दीन, महावीर महतो, सिल्ली मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो , भूतनाथ मंडल, जगदीश कुमार महतो, राधामाधव सेठ, दिसंबर पातर, प्रभाकर मिश्रा, लालू कोइरी, षष्टी देवी, हरिचरण वेदिया, पिनाकी बनर्जी, शिवचरण महतो, मनोज महतो, दुर्गा महतो, रसोराज लोहरा, सदानानंद सोनार, हरिचरण करमाली, मोहन उपाध्याय, बिंदेश्वर महतो, कार्तिक महतो, चैतन वेदिया,विलाल, आनन्द वेदिया, शालिग्राम वेदिया, विकास वेदिया, अरविंद वेदिया, लोबिन कुमार वेदिया, शेख निसार, आलम खां, तनु वेदिया, गोविंद अहीर, संतोष अहीर, रामु मोदक, घासीराम पातर, त्रिलोचन महतो, चरण कोईरी, हराधान महतो, निरंजन मुंडा, प्रसाद बड़ाईक, लखी चित्रकार, इत्यादि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *