घाटशिला का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला होगा,एनडीए उम्मीदवार की बड़ी जीत तय : बाबूलाल मरांडी
गणादेश,रांची :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहां की घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने चुनाव आयोग का साधुवाद किया कि उनकी देखरेख में चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। श्री मरांडी ने कहा कि शाम 5 बजे तक लगभग 74% मतदान का आंकड़ा आया है जो बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा जिस सीट को झामुमो सेफ मान कर चल रही थी वहां इनकी दहशत साफ दिखाई दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुरुआती दौर में डराने धमकाने की कोशिश की। परन्तु भाजपा के सजग कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग के देखरेख में उनके गलत मंसूबे कामयाब नहीं हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घाटशिला में इस बार मतदान का बढ़ा हुआ प्रतिशत दिख रहा है कि जनता हेमंत सरकार के झूठे वादों से ऊब गई है और इस बार एनडीए की जीत होगी
एक प्रश्न के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बिहार में बंपर वोटिंग दिखा रहा है कि वहां के जनता का एनडीए सरकार के प्रति पूरा विश्वास है ।जनता ने जमकर वोटिंग की है और यह वोटिंग प्रथम चरण से भी ज्यादा होने का अनुमान है। बाबूलाल जी ने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ लौटने वाली है।



