भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विद्युत विभाग के प्रबंधक केके वर्मा का पुतला फूंका

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग के प्रबंधक केके वर्मा का पुतला कुसाई चौक पर फूंका गया। ज्ञात हो कि कल केके वर्मा के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी की गई थी। जिसके विरोध में युवा मोर्चा रांची महानगर ने पुतला दहन किया। मौके पर केके गुप्ता ने कहा आज राज्य में सरकारी विभागों के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इस तरीके के अधिकारी भ्रष्टाचार में लगे रहते हैं। अपनी गलती पकड़ी न जाए इसके लिए सीनाजोरी भी करते हैं। लेकिन ऐसे अधिकारी जान जाए की भाजपा राज्य में होने वाली हर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी आवाज उठाते रहेंगे और ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाने का भी काम करेंगे। बाबूलाल मरांडी आज हर झारखंडी की आवाज है और वो लगातार लोगों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। रोमित नारायण सिंह ने कहा केके वर्मा जैसे अधिकारी सचेत हो जाय ये अधिकारी है किसी खास पार्टी के कार्यकर्ता बन कर कार्य न करे अन्यथा भाजपा राज्य की जनता के हक के लिए इन जैसे अधिकारियों को अच्छे से सबक सिखाना भी जानती है। युवा मोर्चा रांची महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर आ कर पुतला जला रहे हैं। केके वर्मा को तुरंत बाबूलाल मरांडी से माफी मांगना होगा, नही तो और जोरदार सड़कों पर आंदोलन होगा। मौके पर सुबोध सिंह गुड्डू,अमित सिंह,शशांक राज, शोभा यादव, वरुण साहू, संजय पोद्दार, रोहित सारदा, पप्पू वर्मा , सचिन साहू, पियूष विजयवर्गीय, धर्मवीर सिंह, अमित साहू,विवेक कुमार, सनी सिंह, प्रिंस कुमार , मनोज तिर्की, चिंटू झा, रोहित ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *