भारत जोड़ा न्याय यात्रा गोला पहुंचा,गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी का हुआ स्वागत

रामगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के क्रम में गोला पहुंचे। गोला के डीवीसी चौक में उन्होंने विशाल सभा को सम्बोधित किया। हालांकि उनका ये न्याय यात्रा काफिला निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटे विलम्ब से पहुंचा। उनकी यह न्याय यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक की लगभग छः हजार किलोमीटर तक की है। उन्होंने खचाखच भरे डीवीसी चौक में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है। देश में सत्तारूढ़ दल द्वारा नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने अल्पावधि के सम्बोधन में सारी मुद्दों को जनता के सम्मुख रखा। राहुल गांधी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि “मैं नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोलने आया हूँ। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय न तो सरकारी क्षेत्र के प्रतिष्ठान और ना ही निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान हीं सुरक्षित है। भाजपा एवं आरएसएस देश में नफरत का माहौल पैदा कर मतों का ध्रुवीकरण कर रही है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी। राहुल गांधी के साथ उनके वाहन में काँग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व विधायक ममता देवी, बजरंग महतो, विनय सिन्हा’ दीपू’, कमाल शहजादा, बलजीत सिंह बेदी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी, रामविनय महतो, अमित कुमार महतो, जनार्दन पाठक, जाकिर अख्तर, सुनील कुशवाहा, गौरीशंकर महतो, कमलेश महतो, मो.अफरोज सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस,कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *