राजधानी रांची में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन 17 को,तैयारी पूरी

रांची:  रांची जिला महानगर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमिटी राजधानी रांची में 17 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी। इसकी जानकारी देने के लिए गुरुवार को प्रेस क्लब में एक संवाददाता-सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस संवाददाता सम्मेलन में डॉ कुमार राजा ने  बताया कि भारत जोड़ो यात्रा आगामी दिनांक 17 दिसम्बर 2022  दिन- शनिवार पूर्वाहन 10ः00 बजे से शहीद स्मारक, जिला स्कूल,रांची में शहीदों को नमन करने के पश्चात फिरायालाल चौक में शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए ओल्ड एच. बी.रोड, लालपुर होते हुए बिरसा मुंडा की समाधि स्थल कोकर  तक जाएगी।
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा  भारत जोड़ो यात्रा जो की पिछले दिनांक 07 सितम्बर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से हुई । लगभग 3570 कि0मी. की इस ऐतिहासीक यात्रा में राहुल गांधी के साथ जो जनसैलाब चल रहा है वह देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत तथा अलगाववादी ताकतों के विरूद्ध एक बुलंद आवाज है। यह यात्रा एक संकल्प है, उन सभी भारतीयों को साथ जोड़ने का जिन्हें भारत की विविधता, एकता एवं सबकी समानन्ता एवं संविधान में विश्वास है। यह लड़ाई भष्ट्राचार को मिटाने, बेरोजगारी को खत्म करने, बढ़ती मंहगाई को कम करने, भारतीय रूपये को असली हक दिलाने, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कम करने सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दा के खिलाफ आवाज उठाने की यात्रा है।
महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा  ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में समाजिक संगठन, एनजीओ तथा सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे । कांग्रेस पार्टी के द्वारा सभी जाति धर्म के लोगों को  इस यात्रा में आमंत्रित किया है ताकि राजधानी रांची में होने वाली यह भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक बने।
इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस विधायक दल के नेता से आलमगीर आलम साहब भारत जोड़ो यात्रा अभियान के प्रदेश संयोजक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता , बादल पत्रलेख  सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर जितेंद्र त्रिवेदी महानगर कार्यालय प्रभारी, संजय कुमार पासवान रांची जिला ग्रामीण कार्यालय प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *