विश्व होम्योपैथिक दिवस पर गया में जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. हैनीमैन को श्रद्धांजलि
गयाजी। विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर सहित अन्य लोगों ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के. कमर ने होम्योपैथिक चिकित्सा के विकास में डॉ. हैनीमैन के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी एक सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार पद्धति है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों का इलाज करती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से अनेक जटिल और पुरानी बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा रहा है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है और इसका दायरा लगातार विस्तृत हो रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को होम्योपैथी के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।



