चतरा में आवासीय विद्यालय में नाबालिग स्टूडेंट प्रिंगनेंट,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

चतरा : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय की एक 13 साल की छात्रा के सात माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया है। दुराचार का आरोप विद्यालय के हेडमास्टर पर ही लगा। उसके खिलाफ जांच चल रही है।
जैसे ही यह मामला सामने आया, गांव के लोग आक्रोशित हो गए और स्कूल परिसर में हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित छात्रा और स्कूल के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद को थाना ले गई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *