प्रकृति पर्व सरहुल पर बाबा विद्यापति समरक समिति ने लगाया सेवा शिविर

रांची: राजधानी रांची में धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। अलग अलग सरना स्थलों से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत के लिए सेवा शिविर लगाया गया।

कचहरी चौक पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति और विद्यापति स्मारक समिति दोनों ही संगठनों ने सेवा शिविर लगाया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को चना,गुड और शर्बत दिया गया। कई शिविर में श्रद्धालुओं को मौसमी फल और खीर भी दिया गया। शोभा यात्रा में महिला और पुरुषों ने पारंपरिक भेष भूषा में आदिवासी नृत्य संगीत प्रस्तुत किया।
वहीं बाबा विद्यापति स्मारक समिति के अध्यक्ष जयंत झा,मृत्यंजय कुमार झा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि बाबा विद्यापति स्मारक समिति सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। सरहुल शोभा यात्रा हो या रामनवमी शोभा यात्रा,सभी में समिति श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन करती है। झारखंड के आदिवासी भाई बहनों के साथ बाबा विद्यापति स्मारक समिति हमेशा साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *