कोतो में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल

पतरातू : प्रकृति के महान पर्व सरहुल ग्राम पंचायत कोतो के सरना स्थल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्राम के पाहन दुबाराज मुन्डा ने कहा कि सरहुल पर्व अमन, सुख, शांति व भाईचारा का प्रतीक है। मौके पर मुख्य रूप उपस्थित वरीय कांग्रेसी नेता जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि 25 मार्च 2023 को शाम 3 बजे से ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ सरहुल जुलूस केंद्रीय सरना स्थल हेसला के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होगे। कोतो पंचायत कि मुखिया निधि सिंह व जय प्रकाश सिंह ननकी ने सरहुल सहित चैती दुर्गा पुजा व रामनवमी पर्व की ग्रामीणों को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाईयाँ दी है, और रामनवमी में कोतो अखाड़ा मैदान आने वाले क्षेत्र के सभी सम्मानित अखाड़ों को सादर आमंत्रित भी किया है। मौके पर मुख्य रूप उपस्थित दुबाराज मुन्डा, धनराज मुन्डा, जानकी मुन्डा, गोविंद कुमार, प्रदीप मुन्डा, संतोष मुन्डा, मक्खन मुन्डा, सुनिल महली, विकास मुन्डा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *