30 अक्टूबर रविवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा, परन्तु जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों की भी अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयेाग मिलेगा।

कर्क राशि- मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

सिंह राशि- मन शान्त तो रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि- परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में सुधार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनः स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों में वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षे़त्र का विस्तार भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।

धनु राशि- नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आलस्य हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से बचें।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

[30/10, 6:16 AM] +91 6201 451 637: *🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक – 30 अक्टूबर 2022*
*⛅दिन – रविवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2079*
*⛅शक संवत् – 1944*
*⛅अयन – दक्षिणायन*
*⛅ऋतु – हेमंत*
*⛅मास – कार्तिक*
*⛅पक्ष – शुक्ल*
*⛅तिथि – पंचमी प्रातः 05:49 तक तत्पश्चात षष्ठी (31 अक्टूबर प्रातः 03:27 तक)*
*⛅नक्षत्र – मूल सुबह 07:26 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा*
*⛅योग – सुकर्मा शाम 07:16 तक तत्पश्चात धृति*
*⛅राहु काल – शाम 04:38 से 06:03 तक*
*⛅सूर्योदय – 06:43*
*⛅सूर्यास्त – 06:03*
*⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:02 से 05:53 तक*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 से 12:49 तक*
*⛅व्रत पर्व विवरण – छठ पूजा*
*⛅विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*🔹छठ पूजा – सूर्य षष्ठी – 30 अक्टूबर 2022🔹*
*🔹महाभारत काल से हुई थी छठ पर्व की शुरुआत । इस पर्व को सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके शुरू किया था । कहा जाता है कि कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे और वो रोज घंटों तक पानी में खड़े होकर उन्हें अर्घ्य देते थे । सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने । आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही परंपरा प्रचलित है ।*
*पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है ।*

*🔹पुण्यदायी तिथियाँ एवं योग🔹*

*🔹१ नवम्बर : गोपाष्टमी (गोपाष्टमी के दिन प्रातः गायों को स्नान कराने, उनकी पूजा-परिक्रमा व उन्हें गोग्रास-अर्पण करने तथा थोड़ी दूर तक उनके साथ चलने और अपने ललाट पर गोधूलि का तिलक करने से अभीष्ट सिद्धि व सौभाग्य वृद्धि होती है ।)*

*🔹२ नवम्बर : ब्रह्मलीन भगवत्पाद साँईं श्री लीलाशाहजी महाराज का महानिर्वाण दिवस, अक्षय-आँवला नवमी (ध्यान, जप आदि पुण्यकर्म अक्षय फलदायी)*

*🔹४ नवम्बर : देवउठी एकादशी (जप, होम, दान सब अक्षय । गुरु-पूजन से भगवान प्रसन्न होते हैं व कपूर द्वारा आरती से अकाल मृत्यु नहीं होती ।)*

*🔹६ नवम्बर : कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी [इस दिन से कार्तिकी पूर्णिमा (८ नवम्बर) तक प्रातः पुण्यस्नान पूरे कार्तिक मास के पुण्यस्नान के बराबर फलदायी है तथा इन दिनों में ‘गीता’ और ‘श्रीविष्णुसहस्रनाम’ का पाठ विशेष लाभदायी है ।)*

*🔹८ नवम्बर : कार्तिकी पूर्णिमा, देव दिवाली, कार्तिक स्नान समाप्त, भीष्मपंचक व्रत समाप्त, खग्रास चन्द्रग्रहण (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय । अहमदाबाद में ग्रहण समय : शाम ६ से ६:१८, अन्य शहरों के ग्रहण-समयों हेतु लिंक bit.ly/grahan2022)*

*🔹१६ नवम्बर : बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से १७ नवम्बर सूर्योदय तक), विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर १२:२३ से सूर्यास्त तक) (विष्णुपदी संक्रांति में किये गये ध्यान, जप व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है। – पद्म पुराण)*

*🔹२० नवम्बर : उत्पत्ति एकादशी (एकादशी के समान पापनाशक व्रत दूसरा कोई नहीं है। उत्पत्ति एकादशी का व्रत करने से धन, धर्म और मोक्ष की प्राप्ति होती है।)*

*🔹३० नवम्बर : बुधवारी अष्टमी (सुबह ८:५९ से १ दिसम्बर सूर्योदय तक) (अधिक जानकारी हेतु आश्रमों में सत्साहित्य सेवा केन्द्रों पर एवं समितियों में उपलब्ध कैलेंडर, डायरी लें ।)*

*🔹 रविवार विशेष🔹*

*🔹 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*🔹 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

*🔹 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

*🔹 रविवार सूर्यदेव का दिन है, इस दिन क्षौर (बाल काटना व दाढ़ी बनवाना) कराने से धन, बुद्धि और धर्म की क्षति होती है ।*

*🔹 रविवार को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

*🔹 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए । इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं ।*

*🔹 रविवार के दिन पीपल के पेड़ को स्पर्श करना निषेध है ।*

*🔹 रविवार के दिन तुलसी पत्ता तोड़ना वर्जित है ।*
[30/10, 6:18 AM] +91 6201 451 637: *🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
      *सर्वे  सुखदुखे  जनाः।*
*दुःखादुद्विजते   जन्तुः*
      *सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
            _सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹

*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1766 – न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।
1768 – उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।
1772 – कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।
1905 – तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया।
1922 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 –  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।
1945 – भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1956 – भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 – ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 – अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
2003 – ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा।
2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।
2004 – उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।
2008 – स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।
2008 – गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2013 –  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।
2016 – कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।
2019 – पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।
2020 – तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।
2020 – भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1218 – सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।
1735 – जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।
1751 –  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।
1821 – प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।
1853 – प्रमथनाथ मित्र – भारत की क्रांतिकारी संस्था ‘अनुशीलन समिति’ के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
1882 – विलियम फ्रेडरिक “बुल” हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।
1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।
1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।
1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।
1922 – भाई महावीर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।
1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।
1952 – दिलीप ताहिल – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।
1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।
1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।
1990 – राही सरनोबत – भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़ ।

*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।
1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।
1883 – स्वामी दयानंद सरस्वती – महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।
1910 – अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।
1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।
1974 – बेगम अख़्तर – भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।
1984 – ख़्वाजा खुर्शीद अनवर – एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1990 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1990 – राजाराम वांकुडरे शांताराम – एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे।
2011 – अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे।
2014 – वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प का 80 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2020 – वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हो गया।
2020 – बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।
2021 – यूसुफ हुसैन – भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे ।

*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री नेमिनाथ जी गर्भ कल्याणक(जैन , कार्तिक शुक्ल पंचमी)।
🔅 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।
🔅 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।
🔅 विश्व मितव्ययता (बचत) दिवस ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *