जिला झामुमो की हुई बैठक,संगठनात्मक गतिविधियों पर समीक्षा

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति की एक अहम बैठक खूंटी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने की, जबकि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की गई। विशेष रूप से BLA (बूथ लेवल एजेंट) गठन और सदस्यता अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न प्रखंडों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के सुझाव दिए।
जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए झामुमो की नीति और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि खूंटी जिला झामुमो समिति न केवल सक्रिय है, बल्कि संगठनात्मक रूप से भी काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बिना किसी भी राजनीतिक दल की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
बैठक में जिला सचिव, केंद्रीय सदस्य, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक, किसान, छात्र एवं क्रीड़ा मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *