रामनवमी शोभात्रा में बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने लगाया सेवा शिविर

रांची: रामनवमी शोभायात्रा में रामभक्तों का स्वागत करने के लिए कचहरी चौक पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने लगाया सेवा शिविर लगाया। शिविर प्रारंभ होने से पूर्व बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राम भक्तों के लिए सभी सामग्रियों का भोग लगाने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर सभी सामग्री राम भक्तों के बीच बांटा गया।
वहीं शिविर का उद्घाटन झारखण्ड राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने किया।साथ ही शिविर में आए सभी अतिथियों एवम सभी पदाधिकारियों को मिथिला पाग और श्रीराम पट्ट शिविर में राम भक्तों के शीतल पेय जल, शरबत और कच्चा चना और गुड़ से शोभायात्रा में आए सभी राम भक्तो का स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में बाबा विद्यापति स्मारक समिति के संस्थापक देवेन्द्र ठाकुर, का. अध्यक्ष जयन्त झा, खुरखुर मामा,आशू झा, ज्ञानदेव झा, मृत्युंजय झा,संतोष मिश्रा, अशोक मिश्रा, गोपाल ठाकुर, विकाश वर्मा, नितेश सिंह, श्याम किशोर चौबे,छवि झा, गोबिंद झा,अशोक पांडेय, रमेश भारती, अजय सिंह, राधेश्यम यादव, दिलेन्द्र शर्मा,संकेत झा,समीर झा, विश्व मोहन झा, जयशंकार दुबे, सुनील सिन्हा,मनीष सरावगी, विष्णु सिंघानिया, बॉबी शर्मा, अशोक गुप्ता, देवाशीष भट्टाचार्य,बिमल कच्छप आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *