विधानसभा शीतकालीन सत्र: राज्य में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर प्रदर्शन किया।

सदन शुरू होने से पहले भाजपा विधायक अपने हाथ में तख्तियां लेकर बढ़ते अपराध के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है। तुष्टिकरण की राजनीति जारी है,अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।झारखंड में बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमलोगों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *