खूंटी महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी गिरफ्तार,एसीबी ने पचास हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
रांची: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को खूंटी महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।श्याम कुमार नामक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी कि एक मामले में मदद करने के एवज में थाना प्रभारी द्वारा उससे 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई है। शिकायत के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
बताया गया कि बातचीत के बाद कथित तौर पर रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये एडवांस के रूप में देने पर सहमति बनी। गुरुवार को जैसे ही थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


