भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय सुबह 6:30 से 11 बजे करने की मांग

खूंटी : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में पठान पठान का समय सुबह6:30 से 11 बजे करने की मांग झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने की है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड सरकार के स्कूलों शिक्षा एवम साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र प्रेषित किया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि इसबार अप्रैल महीने में ही मई वाली गर्मी पड़ने लगी है।चिलचिलाती धूप से सभी का जीना मुहाल हो गाया है। इस भीषण गर्मी में हमारे नोनिहालों का बुरा हाल हो गया। इसलिए स्कूलों में पढ़ाई की सीमा में परिवर्तन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड बढ़ती गर्मी एवम लू की चपेट में है। तेज धूप और गर्मी से स्कूल एवम कॉलेज के छात्र परेशान हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दोपहर में साइकिल से अपने घर जाना पड़ता है। इससे बीमार होने की अधिक संभावना है। इसलिए छात्रहित में स्कूलों का समय सीमा में परिवर्तन जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *