झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ में बना हेलीपैड

रांची। झारखंड पुलिस ने नक्सलियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है इसके लिए लगातार सर्च ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं नक्सलियों की कमर टूट रही है। संभावना है कि बहुत जल्द पूरे बूढ़ा पहाड़ पर झारखंड पुलिस की पहुंच हो जाएगी। ताजा मामला हेलीपैड बनाने का है। नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर छत्तीसगढ़ की सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर पहले सुरक्षा बलों के बहराटोली कैंप के पास झारखंड पुलिस ने हेलीपैड बनाया है, जहां सुरक्षा बलों को उतारने, ले जाने, रेस्क्यू करने व उन्हें जरूरत का सामान पहुंचाने तक में पुलिस को मदद मिलेगी। इस कैंप से डेढ़ किलोमीटर बाद पुंदाग है, जहां से छत्तीसगढ़ की सीमा लगती है।
बूढ़ा पहाड़ पर झारखंड पुलिस ने हाल ही में एक अन्य कैंप कुल्ही में बनाया है। इस कैंप के बन जाने से नक्सलियों तक पहुंचने वाली जरूरत की वस्तुओं की सप्लाई बाधित होगी। झारखंड पुलिस के अभियान व सुरक्षा बलों के कैंप का लोकेशन बदलने के पीछे यही उद्देश्य है कि नक्सलियों की सप्लाई चेन को बाधित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *