शाहाबाद सुधा डेयरी के नए प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन ने किया योगदान

पटना/आरा।बिहार राज्य दुग्ध सहकारी फेडरेशन लिमिटेड पटना  द्वारा स्थानांतरण निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के सबसे अग्रणी जिला स्तरीय दुग्ध संघ शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति सुधा डेयरी में मंगलवार को नए प्रबंध निदेशक के तौर पर अमित कुमार सुमन ने आधिकारिक तौर पर योगदान कर लिया।जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। गौरतलब हो कि शाहबाद डेयरी के नए प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन के पास लंबा कार्य का अनुभव है। उन्होंने 34 वर्षों तक दुग्ध सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।इसके पहले अमित कुमार सुमन कम्फेड पटना में प्रबंधक दुग्ध संग्रहण व सहकारिता सेवाएं के रूप में कार्य कर रहे थे। जिनके नेतृत्व में कम्फेड ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वही प्रबंध निदेशक के पद पर योगदान करने के बाद नए एमडी अमित कुमार सुमन ने कहा कि सरकार के द्वारा जो नई जिम्मेवारी उनको दी गई है। उसके अंतर्गत शाहबाद डेयरी में आकर यहां के भोजपुर,बक्सर, रोहतास व कैमूर जिले के किसान भाइयों के साथ मिलकर इसको लगातार ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस संघ का गठन 1997 में किया गया था। तब से लगातार शाहाबाद दुख उत्पादक संघ लगातार उत्तरोतर  प्रगति कर रहा है। संस्था के गठन के समय ही वह यहां पर कार्य कर चुके हैं।लेकिन उसके बाद उनका तबादला पटना कम्फेड में कर दिया गया।वहीं पुनः फिर से यहां एमडी के तौर पर उन्हें नियुक्त किया गया है। जिसके कारण उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हमें पहले से और बेहतर करने का प्रयास  किया जाएगा।उनकी प्रबंध निदेशक के तौर पर पहली प्राथमिकता किसान भाइयों के दुग्ध को समय पर व सही तरीके से भुगतान करना होगा। ताकि उनके साथ मिलकर संस्था को और आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने अपने सभी समिति के अध्यक्ष निदेशक मंडल के साथ-साथ तमाम कर्मचारी व सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस स्थापित करके, शाहाबाद दुख उत्पादक सहयोग समिति को और आगे ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *