विश्वासघात के विरोध में भाजपा के धरना में सांसद, विधायक ने लिया भाग

राहुल ठाकुर
अररिया :विश्वासघात के विरोध में अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से रजिस्ट्री ऑफिस स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष संतोष सुराना की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना दिया गया।धरना में शामिल भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे और भाजपा नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।जिसमें स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह समेत सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल,फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव समेत जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव,पप्पू झा,महामंत्री सुधीर भगत,प्रताप नारायण मंडल, राकेश विश्वास,सुरेन्द्र झा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय नेता मौलाना मुफ़्ती मुक्ति वहाब, पूर्व विधायक देवयंती यादव,शुभम चौधरी,उफेल अहमद कादरी,आकाश राज,राजू साह,विपिन मेहता,रमेश चौधरी,कृष्ण कुमार सेनानी,कमलेश साह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करते हुए सत्तालोलुपता में सत्तासीन होने के लिए महागठबंधन से सम्बंध बनाने का आरोप लगाया।
धरना को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने भाजपा और जदयू के साथ वाले सरकार के लिए जनादेश दिया था।लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान करते हुए बिहार के साथ छलावा किया और जंगलराज वाले दलों के साथ गठबंधन कर बिहार और बिहार की जनता को जंगलराज की ओर मुखातिब करवा दिया।
सांसद ने कहा कि जिला मुख्यालय के बाद शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल की ओर से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
वहीं विधायक विजय कुमार मंडल, विद्यासागर केशरी एवं जयप्रकाश यादव ने नीतीश कुमार को सत्ता का प्रेमी बताया।विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न केवल भाजपा के साथ विश्वासघात किया,बल्कि बिहार की जनता और जनादेश का भी अपमान किया।जिसका बिहार की जनता आने वाले समय माकूल जबाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *