बजरंग दल ने सभी पंचायतों में समिति बनाने का लिया संकल्प

रामगढ़: विश्व हिंदू परिषद दुलमी प्रखंड बैठक भालू टुंगरी स्थित सुरंगा पहाड़ में बुधवार को दिलरंजन भगत की अध्यक्षता की में संपन्न हुई एवं संचालन ऋषिदेव चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा, जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार, जिला मिलन केंद्र प्रमुख सह दुलमी प्रखंड पालक महेंद्र ठाकुर उपस्थित हुए।
बजरंग दल के जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व के कई देशों में इसकी समितियां है और अब इसे और गति देने की आवश्यकता है जिसके लिए हमें प्रखंड के सभी पंचायतों व ग्राम स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है इसी निमित्त आज दुलमी प्रखंड के समिति का विस्तार हुआ जिसमें विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिल रंजन भगत, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन महतो, विहिप प्रखंड मंत्री ऋषि देव चौधरी, विहिप सह मंत्री सुजीत कुमार, बजरंग दल संयोजक उमेश प्रजापति इत्यादि। इन सबों को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का भिन्न भिन्न प्रकार के दायित्व का बोध कराया गया गया। बैठक में तय हुआ कि 10 से 15 में सभी पंचायतो तथा ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार का कार्य चलेगा। जिसमें सभी प्रखंड के पदाधिकारियों को 2 पंचायतों का पालक बनाकर उस पंचायत के समिति का विस्तार करने का कार्य सौंपा गया।
जिला मंत्री छोटू वर्मा ने देश में बढ़ रहे हिंदू समाज के माताओं और बहनों के साथ लव जिहाद की घटना को देखते हुए सभी गावों मे जाकर माताओं-बहनों को दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति से जोड़ने का संकल्प लिया। और अंत मे प्रखंड के अधिकारियों से पंचायतों में जाकर समिति विस्तार का तिथि, समय और स्थान तय कर उस पंचायत का पालक तय किया और सभी पंचायत के कार्यक्रमों और समितियों का वृत्त लिया।

कार्यक्रम में विहिप गोला प्रखंड उपाध्यक्ष अमर कुमार, गोला प्रखंड संयोजक शिवा प्रजापति, सह संयोजक रामा करमाली, बरियातू खंड अध्यक्ष रंजीत साव, राजकुमार साहू सीताराम मुंडा, दुलमी के कार्यकर्ता प्रकाश कुमार महली, महेंद्र भगत, चंदन कुमार उमाशंकर ओहदार रोहित चौधरी प्रीतम ठाकुर, विवेक भारती आनंद कुमार संतविलास करमाली संजय कुमार सिंह, ऋषि देव चौधरी महेश केवट नागेश्वर भगत तारकेश्वर नाथ महतो निर्मल महतो घनश्याम कुमार विशाल कुमार रविंद्र कुमार राधाकांत कामदेव कुमार नरेंद्र कुमार बलराम कुमार राजु कुमार महतो एवं अनेको कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *