झापा के कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखण्ड के आंदोलनकारियों और खिलाडियों को किया गया सम्मानित

रांची : झारखण्ड पार्टी का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह कार्निवाल बैंक्वेट हाल स्थित डिबडीह में हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रधानमहासचिव अशोक कुमार भगत ने की. कार्यक्रम की शरुवात भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर और दीपज्योति जलाकर किया गया।सभा मे आये सभी लोगो का अभिनंदन और स्वागत झारखण्ड पार्टी के प्रवक्ता आनंद पॉल तिर्की ने किया। सभा मे झारखण्ड के पूर्व महाअधिवक्ता अजित कुमार अपने सैकड़ो शुभचिंतकों एवं प्रसंसको के साथ झारखण्ड पार्टी को विधिवत जॉइन किया।
पूर्व महाअधिवक्ता अजित कुमार पार्टी जॉइन करने से पहले बिरसा चौक जाकर भगवान बिरसा की मूर्ति पर माला पहना कर आर्शीवाद लिया। अजित कुमार ने कहा मैं कोई चुनाव लड़ने नही आया हूँ ,मैं झारखण्ड पार्टी में इसलिए आया हूँ कि 22 वर्षो के बाद भी राज्य का सुंदर निर्माण नही हो पाया है इस अधूरे काम को मैं झारखण्ड पार्टी से जुड़कर राज्य के विकास के लिए काम करूंगा।झारखण्ड का विकास का सपना अभी अधूरा है।
झारखण्ड पार्टी के संम्मेलन समारोह में झारखण्ड आंदोलन के आंदोलनकारियों को समानित किया गया. इसमें बिशप जॉय एक्का, उमेश कुमार पांडेय, एलेस्टर बोदरा,विजय गुड़िया, वायलेट कच्छप,और अभिमन्यु कुमार सिन्हा हैं.
कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश के खिलाड़ी जो देश और अंतरराष्ट्रीय पर झारखण्ड का मान सममान बढ़ाया है उन्हें झारखण्ड पार्टी झारखण्ड खेल रत्न सम्मन से सम्मानित किया गया है. उसमे मनोहर टोपनो ( पूर्व ओलम्पियन ),, असुंता लकड़ा ( पूर्व महिला हॉकी कैप्टन,गोल्ड मेडलिस्ट ),, पुष्पा प्रधान ( गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी ), कांति बा ( गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी) को सम्मानित किया गया.
सभा की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रधान महा सचिव ने कहा कि झारखंड में स्थानीयता खतियान आधारित रहनी चाहये।जितना जल्दी संभव हो राज्य की स्थानीयता नीति के लिए कानून बनाये।
भविष्य में और भी अच्छे कार्यक्रम किया जाएगा और झारखण्ड के आंदोलनकरियों को और खिलाड़ियों को और भी सम्मानित किया जाएगा।
सभा का संचालन झारखण्ड पार्टी के महासचिव और झारखण्ड आंदोलन कारी श्री उमेश कुमार पांडेय ने किया।
सभा को संबोधित झारखण्ड पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रिज़वान अहमद ने कहा कि झारखंड पृथिग राज्य के 22 वर्ष बाद भी विकास नही हुवा है और पूरे झारखण्ड के 81 विधानसभा में पार्टी चुनाव लडेगीऔर अगली सरकार झारखण्ड पार्टी य झारखण्ड पार्टी के द्वारा ही बनेगी।,श्री एलेस्टर बोदरा पार्टी के उपाध्यक्ष एवं आंदोलन कारी, श्री विजय ऐंड पार्टी के महासचिव राज कच्छप राँची जिला अध्यक्ष, पवन तिग्गा जिला अध्यक्ष लोहरदगा ,श्रीमंती अर्पणा हंस महिला समिति अध्यक्ष ने किया।
आजसू पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष वायलेट कच्छप अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ झारखण्ड पार्टी जॉइन किया और सभा को सम्मबोधित करते हुवे कहा झारखण्ड पार्टी में शामिल होकर आज मैं पूरी जीवन मे सबसे गर्व महसूस कर रही हूँ।झारखण्ड पार्टी ही झारखण्ड की मूल पार्टी और पुरानी पार्टी है ।इसी पार्टी ने झारखण्ड अलग राज्य के लिए सबसे पहले आंदोलन किया और सबसे पुरानी पार्टी है
मौके पर पवन ,लियोनार्ड ,राम सुर्य मुंडा,नीरज टोप्पो,गॉडविन कंडुलना,राहुल भर्ती,बसंत गुड़िया,ज्योति लकड़ा,आशा लकड़ा,अनेथेसिया,अरविंद कुमार भगत ,घनश्याम,ऊदय कुमार भगत एवं हज़ारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *