द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्‍हा, झामुमो मौन, 18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति चुनाव

रांचीः राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसमें एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार है। इस मसले पर सीएम हेमंत सोरेन केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। एनडीए की उम्मीदवार ट्रौपदी मुर्मू ने भी सीएम हेमंत सरोन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात कर चुकी हैं। सत्ता के गलियारों में अब चर्चा जोरों पर है कि आखिर कब झामुमो अपने पत्ते खोलेगा। चर्चा यह भी है कि झामुमो के अंतःकरण में द्रौपदी मुर्मू ही हैं। पार्टी के विधायकों और सांसद भी द्रौपदी मूर्म के पक्ष में ही दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अंतिम फैला के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया है। खास बात यह भी है कि द्रौपदी मुर्मू के साथ सीएम हेमंत सोरेन के रिश्ते भी बेहतर रहे हैं। इधर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *