बिहार में बवाल के बाद अब पुलिस का एक्शन, 138 पर एफआइआर, 720 गिरफ्तार

पटना। बिहार में अग्निपथ स्कीम को लेकर मचे बवाल के बाद अब सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। उपद्रव के मामले में अबतक 138 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। 750 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सभी जिलों में विशेष चौकसी भी बरती जा रही है। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। रेलवे स्टेशनों, बाजार व अन्य संवेदशनील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सशस्त्र पुलिस की 35 और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां लगाई गई हैं। वहीं केंद्र से पांच कंपनी अतिरिक्त बलों की और मांग की गई है। इसके अलावा 3500 अतिरिक्त सिपाहियों की भी तैनाती भी की गई है। इसके अलावा हिंसक प्रदर्शन करने वाले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। वीडियोग्राफी के आधार पर भी पहचान कर उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने छात्रों व युवाओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांतिपूर्वक अपनी बात रखने की अपील की है। रविवार को भी मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण में इंटरनेट पर रोक लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *