16 अक्टूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के रांची आगमन की तैयारियों पर प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने की बैठक


रांची : प्रदेश जदयू कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड जदयू के प्रभारी और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जी उपस्थित हुए। उन्होंने आगामी 16 अक्टूबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के रांची आगमन को लेकर उनके भव्य स्वागत एवं शहर को झंडा, बैनर और पोस्टर से पाट देने पर चर्चा की। बैठक में झारखंड राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा की सभी जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित कर सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेंगे। मॉनिटरिंग कमिटी के सदस्यों को सभी जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों से अलग अलग बात कर रिपोर्ट तैयार करने और अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को पच्चीस लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। प्रदेश प्रभारी ने 15 अक्टूबर तक सदस्यता रसीद को प्रदेश मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक सभा सांसद के आगमन की तैयारी के लिए तैयारी कमेटी का गठन किया गया है। इसमें रांची के नेताओं संग दूसरे जिले के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

बैठक के उपरांत दो मिनट का मौन रख पार्टी के दिवंगत मीडिया प्रभारी जफर कमाल को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार एवं वरिष्ठ जदयू नेता शैलेंद्र महतो ने काली स्थान रोड, लोअर बाज़ार, थाना के पास स्थित उनके निवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की।

बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, हाजी हसीब खां, त्रिवेणी वर्मा, आफताब जमील, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, उचित महतो, प्रवक्ता सागर कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता शैलेंद्र महतो, पिंटू सिंह, महासचिव सुशील सिंह, उपेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, अभय महतो, ब्रम्हदेव प्रसाद, कौशल कुमार, महिला अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा अध्यक्ष निर्मल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश सचिव बैधनाथ पासवान, सुनील राय, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *