दरिंदगी की हद पार कर दीः 80 साल की बीमार महिला को बनाया हवस का शिकार, दो रिक्शा चालकों ने की दरिंदगी की घटना को दिया अंजाम

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में दरिंदगी की हद पार कर देने की घटना सामने आई है। ऐसी दरिंदगी जो सभी को झकझोर रख देने वाली है। असहाय 80 साल की बीमार महिला के दो रिक्शा चालकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जब बीमार असहाय महिला ने इसका विरोध किया तो उसके दरिंदों ने मारपीट भी की। चिल्लाने के बाद दोनों वहां से भाग निकले। लेकिन दोनों का गमछा और मोबाइल वहां छूट गया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपिय़ों में 22 साल का वीरेंद्र सहनी और 36 साल का संजय साह है। वीरेंद्र साहनी मुजफ्फरपुर के औराई का रहने वाला है वह और पटना में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। जबकि संजय साह पटना नेउरा का रहने वाला है। वह भी पटना में रिक्शा चलाता है। यह मामला महेंद्र घाट के पास झोपड़पट्‌टी का है। जहां इन दोनों ने असहाय बीमार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। असहाय महिला के परिजनों ने बताया कि जब सुबह चाय देने के लिए बाहर आए तो देखा की वो चौकी के नीचे बेहोशी की हालत में पड़ी थी। महिला की बेटी ने बताया कि मां कई दिनों से बीमार चल रही थी। वो बिना किसी सहारे के चल भी नहीं पाती थीं। फिलहाल वृद्ध महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *