खूंटी एसडीओ के बाद झारखंड कैडर के आइएफएस अंशुमन दुष्कर्म के मामले में गए जेल

रांचीः जांच की आंच में तप रहे झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स अब यौन शोषण और दुष्कर्म के मामले में भी फंसते जा रहे हैं। दो दिन पहले खूंटी के एसडीएम)आइएएस) सैय्यद रियाज अहमद पर सेक्सुअल हरासमेंट का गंभीर आरोप लगा। इस मामले में उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज की गई। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया एसडीएम ने महिला के साथ अश्लील बातें भी की। पीड़िता किसी तरह महिला वहां से बचकर महिला थाने में शिकायत की.। अब 2020 बैच के आइएफएस अंशुमन राजहंस को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर दिल्ली में इंजीनियर युवती से दुष्कर्म का आरोप है। अंशुमन की पहली पोस्टिंग पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा वन प्रमंडल में हुई थी। 21 जून को उन्होंने योगदान दिया और उसी दिन निजी कारणों का हवाला देते हुए आकस्मिक अवकाश पर चले गए। दो दिन बाद उन्होंने छुट्टी और बढ़ाने के लिए आवेदन दिया। इंजीनियर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के मामले में फंसने के कारण वो भागे हुए थे। उनकी गिरफ्तारी कोलकाता से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *