समलपुर में पारंपरिक तरीके से मना हुल क्रांति दिवस, वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतीमा का किया गया अनावरण

गोला:गोला प्रखंड के समलपुर (गोविंदपुर) में हुल दिवस के शुभ अवसर पर सिद्धों कान्हु मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में रामगढ़ विधानसभा विधानसभा की पुर्व विधायक ममता देवी व पुर्व प्रत्याशी बजरंग महतो शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य तरीक़े से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक व पुर्व प्रत्याशी के द्वारा फीता काट कर कार्यक्रम का उद्धघाटन व पट्टा हटाकर मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर ममता देवी ने कहा कि आदिवासियों ने अंग्रेजो के खिलाफ जिस दिन विद्रोह किया था उस दिन को हुल क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में करीब 20 हजार आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जो कि सही मायने में आजादी की पहली लड़ाई थी, हालांकि आजादी की पहली लड़ाई 1857 में मानी जाती है लेकिन झारखण्ड की आदिवासियों ने 1855 में ही विद्रोह का झंडा बुलंद कर दिया था 30 जून 1855 को सिदो- कान्हु के नेतृत्व में साहेबगंज जिले के भोगनाडीह गाँव में विद्रोह शुरू किया था। आज इसी के याद में हुल क्रांति दिवस मनाया जाता है। मौके पर गोला प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, अध्यक्ष गंगाराम हांसदा, सचिव मेहीलाल हांसदा, वार्ड सदस्य रेशमी हांसदा, नकुल हांसदा, दीपक ,रावण, कालिदास, महादेव, परमेश्वर, नागेश्वर, बलराम, विक्रम, हरिचरण, गोपाल हांसदा, सुखदेव मनसा गाखुल चरकु सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *