तेज रफ्तार का कहर, कमूर में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

पटनाः कैमूर के चांद में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के इचांव और तिवई गांव की है। आज सुबह करीब एक दर्जन महिलाएं चने और मसूर फसल की कटनी करने के लिए दीवाने गांव में एक समूह में जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार ने महिलाओं को कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि इंचाव गांव की सोना देवी (40) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ भागीरथी देवी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया। वहीं कलावती देवी, तेतरी देवी, मीना देवी, दुर्गा कुमारी, चांदी देवी, कुमारी देवी, कलावती देवी, शकुंतला देवी और मीना देवी को भी गंभीर चोटें आईं।

सभी घायलों का पीएचसी चांद इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं अपने गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर के दूसरे गांव में रवि फसल जैसे चना, मसूर और सरसों की कटनी करने जा रही थी। लेकिन बीच रास्ते में ही बाइक सवार ने इन महिलाओं को कुचल दिया। हादसा के दौरान समूह में जा रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। लिहाजा अफरातफरी के माहौल में भागने के दौरान कई महिलाएं घायल हो गई। वहीं बाइक सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस बाइक सवार की पहचान करने में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *