भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ रांची में किया जोरदार प्रदर्शन

रांची : हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए लाठी चार्ज में सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस रह रह कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर लाठी चार्ज किया, घेराव के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन से पानी का बौछार, दर्जनों आंसू गैस के गोले छोड़ें गये। घेराव के दौरान सभा को संबोधित करने के दौरान भी सभा स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर लाठी से पीटा गया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पुलिस कर्मी जेएमएम की कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहे हैं। हेमंत सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिए हिंसा का सहारा ले रही है। पुलिसिया तानाशाही के बल पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर हमले किए गये। उन्होंने कहा कि तानाशाही, भ्रष्टाचार युक्त, विकास मुक्त, बिचौलियों की सरकार, खनिज संपदा की लूट, तुष्टिकरण की सरकार के ख़िलाफ़ यह संघर्ष याद किया जाएगा। सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी रहेगा और 2024 चुनाव में इस सरकार को सात समंदर पार कर उखाड़ फेंकना है। उन्होंने लाठी चार्ज के ख़िलाफ़ बुधवार को प्रदेश के सभी मंडलों में हेमंत सरकार का पुतला दहन और काला दिवस मनाया जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आंदोलन के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राँची छोड़ फ़रार हो गये और आंदोलन में शामिल होने आ रहे प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता को नौकरशाह के माध्यम से विभिन्न ज़िलों में रोकने का कार्य किया गया।
नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है।हेमंत सरकार लोकतंत्र में जनता के सवालों को लाठी गोली से रोकना चाहती है। किंतु भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। नौजवानों को ठगने वाली भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष जारी रहेगा। झारखंड की जनता संकल्प ले चुकी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को आड़े हांथ लेते हुए कहा कि बबुआ राज के बबुवा मुख्यमंत्री बिचौलियों और सिंडिकेट के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जब जेएमएम, कांग्रेस और राजद की सरकार बनी है झारखंड शर्मसार हुआ है। बेरोज़गारी, तुष्टिकरण, जातिवाद, अभ्याचार, उग्रवाद, घुशपैठ, कमीसनखोरी, गिरते क़ानून व्यवस्था से जानता त्रस्त है। हेमंत सरकार विकास कार्यों को काग़ज़ों पर पूरा कर रही है विकास कहीं दिख नहीं रहा है। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बालू चोर गद्दी छोड़, पत्थर चोर गद्दी छोड़, कोयला चोर गद्दी छोड़, कमीशनखोर गद्दी छोड़ नारे के साथ किया।

केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में खनिज संपदा की लूट हो रही है। आदिवासियों की ज़मीन लूटी जा रही है, माफिया पुलिस तंत्र मिलकर आदिवासियों की हत्या करवा रहे हैं। कुशासन सरकार से महिलाएँ, बहने, युवा, बेरोज़गार, किसान पिछड़ा, दलित, आदिवासी लाचार हो गये हैं। एक तरफ़ केंद्र की मोदी सरकार सभी समाज का सम्मान बढ़ा रही है तो झारखंड में हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड में कुशासन वाली भाजपा की सरकार नहीं बनेगी विश्राम नहीं लेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री व कोडरमा की सांसद अननपूर्णा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने घेराव कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास हेमंत की हार दिखलाती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करता है। हेमंत सरकार को लूटने की छूट नहीं दिया जा सकता है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी भाजपा। उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था इसे बचाने का कार्य भी भाजपा ही करेगी।
इससे पहले जागरनाथ मैदान में एक सभा किया गया। जहां पूरा मैदान आम लोगों से खचा खच भरा था। सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरण्डी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अननपूर्णा देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा के हज़ारों हज़ार कार्यकर्ता सचिवालय घेराव के लिये कूच किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया। इसी दौरान धूर्वा गोलचक्कर से पूर्व बाइरेकेटिंग के पास धरना पर बैठा गये। इस क्रम में भी लाठी चार्ज किया गया।

वहीं घेराव कार्यक्रम में घायल हुए कार्यकर्ताओं को देखने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अननपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकान्त वाजपेयी समेत सभी वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुँचे।

प्रदेश अध्यक्ष सभा स्थल पर घूम घूम कर लोगों से हाल चाल लिया। दूर दराज से आये लोगों ने कहा ज़िलों के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा घेराव में सम्मिलित होने आ रहे लोगों को रोका जा रहा है। मंच पर संबोधित करते हुए सभी विधायक सांसद ने कहा कि घेराव में शामिल होने विभिन्न ज़िलों से आ रहे लोगों को हेमंत सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारी गाड़ियाँ रोकने का कार्य किया है। भाजपा के आंदोलन से हेमंत सरकार भयभीत है। युवा मोर्चा के सैकडो कार्यकर्ता बाइक से पहुँचे।

सभा स्थल पर सांस्कृतिक नृत्य और गीत से लोगों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और नेता विधायक दल बाबूलाल मरण्डी भी थिरके। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हू और ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरण्डी, झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकान्त वाजपेयी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अननपूर्णा देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, एसटी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष समीर उराँव, आशा लकड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानन्द गोस्वामी, रवींद्र राय, यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पलिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, जे पी पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री व राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुन्द सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, विवेकभवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज चौरसिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रेम मित्तल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, अशोक बड़ाइक, रंजीत चन्द्रवंशी, तारीक इमरान, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिसफ़िका हसन, अमित कुमार, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष अमर बाउरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, मृतुंजय शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, राकेश प्रसाद, ललित ओझा, के के गुप्ता, संजय जायसवाल, संदीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संजीव विजयवर्गीय, मुनचून राय, अरुण झा, विनय जायसवाल, मेघा उराँव, चंदन कुमार, बबन गुप्ता, पंकज नाथ शाहदेव, अंचल तिवारी, रवीनाथ किशोर, सतीश सिन्हा, सूर्य प्रभात, अरविंद तिवारी, अभिषेक रामादीन, प्रेम वर्मा, मुकेश मुक्ता, संजय चौधरी, अरुण पांडेय, सोना ख़ान, रजनीश पांडेय, अजय राय, अटल पांडेय, जावेद सलीम, अटल पांडेय, वैभव सिंह, सुभाष साहू, मुकेश सिंह, राजीव रंजन, राजीव राज, राजेंद्र मुंडा एवं सभी ज़िलों के अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी शामिल थे।

सांसद निशिकांत दुबे, सुदर्शन भगत, विद्युत वरन् महतो, पी एन सिंह, सुनील सिंह, संजय सेठ, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, शामिल थे।

विधायक सी पी सिंह, किसुन दास, पुष्पा देवी, जे पी पटेल, नीलकंठ सिंह मुंडा, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल, बिरंची नारायण, राज सिन्हा, समरीलाल, सीपी सिंह, आलोक चौरसिया, नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक डॉ जितु चरण राम, लुईस मरण्डी, कोचे मुंडा, राम कुमार पाहन उपस्थित थें।

मंच से संबोधन करने वालों में नारायण दास, केदार हज़ारा, रणधीर सिंह, अमर बाउरी, सुनील सोरेन, निरा यादव, अनंत ओझा, अमित मंडल, अपर्णा सेन गुप्ता, जेपी पटेल, बीडी राम, निशिकांत दुबे, विद्युत वरन् महतो, समीर उराँव आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *