बेदाग हैं तो भागें नही,ईडी के सवालों का सामना करें हेमंत सोरेन : बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड निर्माता एवम देश के महान विभूति श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि है। जिन्होंने अलग राज्य देकर राज्य की जनभावनाओं को सम्मान दिया था। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15नवंबर 2000को झारखंड अलग राज्य का गठन श्रद्धेय अटल जी की देन है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की सत्ता में वैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने अटल जी के सपनो को रौंदा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने अलग राज्य के आंदोलन की बोली लगाई,तो किसी ने लाश पर बनने की कसम खाई।कोई आंदोलन का क्रेता बना तो कोई विक्रेता बना।
उन्होंने ठगबंधन सरकार को राज्य के जनता की भलाई और विकास से कुछ भी लेना देना नही। ये सरकार केवल कमाने केलिए बनी है,काम करने केलिए नहीं।
उन्होंने कहा कि अब तो हद हो गई जब भ्रष्टाचार को रोकने की जिम्मेवारी रखने वाला व्यक्ति खुद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा है। उससे राज्य की जनता भ्रष्टाचार रोकने की उम्मीद नहीं कर सकती है।
उन्होंने मीडिया के बीच दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि पूरा शिबू सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन लूटने में लगा है।
दस्तावेज में दर्ज नामो का उल्लेख करते हुए कहा कि मुंडा आदिवासी की जमीन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम ,दुर्गा सोरेन के जमीन की रजिस्ट्री दुर्गा प्रसाद सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम और बसंत सोरेन की जमीन वसंत कुमार सोरेन पिता शिव सोरेन के नाम दिखाई गई।
कहा कि अब खुद फर्जी दस्तावेज बनाकर आदिवासियों की जमीन लूट रहा हो उससे राज्य में मची लूट की उम्मीद नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि ऐसे सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार से राज्य को मुक्ति दिलाने केलिए भाजपा संकल्पित है। इसी संकल्प को जनता के बीच संकल्प यात्रा के माध्यम से जा रही है।
कहा कि यह संकल्प यात्रा राज्य के महान शहीद सिदो कान्हो , चांद भैरव और फूलो झानो की शहीद भूमि जिन्होंने राज्य के जल ,जंगल जमीन की स्वाभिमान, सम्मान की रक्षा केलिए अंग्रेजो से लड़ते हुए अपनी कुर्बानी देकर की, ऐसे महान विभूतियों की जन्मभूमि भोगनाडीह से शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी लुटेरी सरकार के मुखिया की जगह अब सत्ता की कुर्सी पर नही बल्कि जेल में होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री को हुए ईडी के समन पर श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर बेदाग हैं तो डरते क्यों हैं,उन्हे तो ईडी के सवालों का जवाब देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *