जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन

खूंटी :जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रबुद्ध जन संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रबुद्ध जनों का मार्गदर्शन समाज  के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश में पीएम मोदी की सरकार आईं उससे पहले देश की हालत और हालात बहुत दयनीय थी। हमें पहले हाथ फैला कर दूसरे देशों से मदद मांगनी पड़ते थी। और अब हम दूसरे देशों को मदद भी करते हैं अपने बल और शौर्य से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद देशों को मुफ्त वैक्सीन भी देने का काम किये। वोकल फोर लोकल अपना कर हम देश को आर्थिक रूप से नंबर वन बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को व्यवहारिक धरातल पर उतार कर देश को नई दिशा दी है। चंद्रयान-3, जी-20 की अध्यक्षता और आत्मनिर्भर भारत अभियान को उनके दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल बताया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय राकेश भास्कर ने अपने सम्बोधन में राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। भाजपा की यह पहल न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की, जिन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों से सेवा और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। और  स्वदेशी अपनाओ को आंदोलन के रूप में लेने का आग्रह किया।

मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया साथ ही वक्ताओं  के द्वारा लिए गए उद्बोधन की समीक्षा भी किया। धन्यवाद ज्ञापन  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवी ने किया। मंच से राजकुमार गुप्ता, भीम सिंह मुंडा, किशोर गंझू, गीरिश जयसवाल, मदन मोहन मिश्रा और बासमती देवी ने भी अपना विचार रखा।प्रबुद्ध जनों के कार्यक्रम में  अशोक गुप्ता, अशोक भगत, प्रमोद गुप्ता, राजेन्द्र प्रजापति, सुनिल गुप्ता, मुसाफिर विश्वकर्मा, रधु राम, जीतबहान महतो, राम बिहारी लाल, गंदौरी गुड़िया, सीमा देवी, रूकमिला सारू, नुतन देवी, ध्रूपमनी देवी, बासमती देवी, बीमला देवी, प्रीति देवी, पुनम भेंगरा, श्याम सोनी, योगेन्द्र नायक, मदन मोहन सीताराम नाग,गोप, लखिन्दर नायक, कंचन सिंह, सुदर्शन भोगता, राजेश महतो, भुनेश्वर मांझी, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, सचिदानंद तिवारी, सुखराम राय, जीतन स्वांसी, कृष्णा सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *