स्कूटर मैकेनिक के बाद अब राहुल गांधी बने कुली,सिर पर उठाया सामान ..

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे और कुलियों से मिले। यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुली राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। राहुल ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। वैसे इस बैग को चक्के की सहायता से ले जा सकते थे। इससे कुछ दिन पहले राहुल गांधी स्कूटर मैकेनिक बने थे। जहां वे मैकेनिक की समस्याओं से रू ब रू हुए थे। यहीं नहीं राहुल गांधी ने किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *