पहल सेवा संस्था ने कोचिंग सेंटर के शिक्षकों और बच्चों को किया सम्मानित

रांची: पहल सेवा संस्था की ओर से करन कोचिंग सेंटर में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा छात्रों के बीच कॉपी और पेन का वितरण कर अध्ययन के प्रति उनकी उत्सुकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज की।
आयोजन के दौरान शिक्षकों के सम्मान समारोह में उनके मार्गदर्शन, समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की गई। वहीं छात्रों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पहल सेवा संस्था के अध्यक्ष इल्ताफ अंसारी, सचिव दिलीप ठाकुर, सदस्य मोइन अंसारी और बिरसा मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही S.B. International School की प्रिंसिपल समीदा खातून, शिक्षक तनवीर हसन और नाजिया तमन्ना ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा करन कोचिंग सेंटर के निर्देशक करन कुमार, खुशबू प्रजापति, खुशबू कुमारी और अंजू ने भी कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था ने बताया कि ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे। अंत में सभी सहयोगियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *