दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सम्मेलन में झारखण्ड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी हुए शामिल

रांची : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष डीएनसिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में झारखंड से पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए. इसमें जिला परिषद,प्रमुख,मुखिया,सरपंच , वार्ड इस सम्मेलन में शामिल हुए. उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जयसवाल ने दिया। श्री जायसवाल ने बताया की देश भर से जुटे जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय संयोजक ने देश की हालत पर चर्चा की और सभी लोगो को देश को बचाने के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा यह सम्मेलन में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिनिधियों को प्रदेश संयोजक डी एन सिंह ने बधाई दिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालो में उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली , प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष ब्यास उपाध्याय, हरि सिंह, डॉ राजीव रंजन , प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा एवं , महिला प्रदेश सचिव अर्चना वर्मा हटिया विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, प्रखंड प्रमुख श्रीमती निर्मला सिंह , मो. एजाज अली , आशीष भदानी , हेमकांत ठाकुर, अमित प्रियदर्शी , अमित सिंह , जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह , शब्बीर अंसारी , मुखिया गुड़िया देवी सहित कई नेता शामिल हुए. सम्मेलन में ऑपरेशन लोटस प्रथा और मेक इंडिया नम्बर वन पर चर्चा। सम्मलेन में देश के कोने-कोने से जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *