मोटिया मजदूर किसान संघ ने अंतरराष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया

खूंटी: स्थानीय डाक बंगला परिसर में मंगलवार को असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया गया। सऺघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से अनेक मजदूर किसान शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने गरीब दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया। गरीब कैसे अपने आर्थिक स्थिति को सुधारे इस पर अपनी टिप्पणी दी और कहा गरीब दिवस 17 अक्टूबर 1993 में गठन हुआ और इस समय से हम गरीब दिवस मनाते चले आ रहे हैं। इसमें दुनिया के तमाम सरकार गरीबों के लिए अनेक तरह के योजनाएं चलते हैं ।भारत सरकार एवं राज्य सरकार भी गरीबों के हित के लिए अनेकों अनेक योजनाएं चलाती हैं।आप उसका सही जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के सिटी मैनेजर विनीत कुमार ने महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। डालसा के एलएडीसी अनुदीप कुमार एवं राजीव कमल कानूनी जानकारी एवं कानून का व्याख्यान कर गरीबों को जागरूक करने का बात कही। वहीं संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा जब आप सरकार की योजनाओं की सही जानकारी ले लेंगे तो आप खुद से योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा पशुधन योजना भी चलाया जा रहा है उसे भी लेकर आप आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। मौके पर सुमन टोपनो, धर्मेंद्र मांझी, गोपाल महतो, विनोद राम, बजरंग महतो,सिकंदर नायक, विजय सुहासी, डेबिट हमसो,पवन महतो, कुलदीप राम, सुनील मुंडा, रेखा देवी,संगीता देवी, सुनीता देवी, सोनी कुमारी, रूपा देवी, मेरी पूर्ति,लुइस पूर्ति, बुधन देवी, मंजू देवी आदि बड़ी संख्या में गरीब मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *