घूस लेते गिरफ्तार CISF के तीनों अकाउंटेंट को तीन दिनों के रिमांड पर
रांची : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने घूस लेते गिरफ्तार CISF के तीनों अकाउंटेंट को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है. सीबीआई ने सीनियर अकाउंटेंट संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंटेंट सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह को 48 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. संतोष के घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात जब्त किये गये थे.


