दिशूम गुरु सांसद शिबू सोरेन से मिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड आंदोलनकारियों के अगुवा दिशूम गुरु राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से शनिवार को मोरहाबादी स्थित आवास में मिला। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिशुम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए अलग राज्य कि तिथि से समान रूप से राजकीय मान- सम्मान, नियोजन, पेंशन, पहचान देने के सवाल को लेकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व उन्हें आंदोलनकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस पर प्रतिनिधि मंडल से दिशुम गुरु श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष के कारण ही आज अलग राज्य का निर्माण हो सका है। हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा बना कर अलग राज्य की लंबी लड़ाई लड़ी है। हजारों हजार लोग मेरे साथ संघर्ष किए हैं। सबको सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड अभी ठीक चल रहा है, आपलोग सब ठीक से रहें।सरकार सबकी सुन रही है, सब ठीक है। इसके बाद श्री सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देकर विदा किया गया। आंदोलनकारियों ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलनकारी जीवन चरित्र पर वृत्तचित्र बनाने का निर्णय लिया है। इस पर गुरुजी ने अपनी मौखिक सहमति भी है। वृत्तचित्र 10 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुजूर, सचिव कयूम खान, भुनेश्वर केवट, किशोर किस्कू, प्रवक्ता पुष्कर महतो, गोपाल रवानी, विनीता खलखो, जहांआरा बेगम, एरेन कच्छप, अमर किंडो, लखन महतो, इसरार अहमद सहित अन्य लोगबाग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *