बाढ़ से पहले मुख्यमंत्री ने लिया कोसी तटबंध का जायजा

रुपेश कुमार मिश्र
बथनाहा (अररिया):आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीरपुर पहुंचे। वीरपुर भारत नेपाल सीमा पर स्थित महत्वपूर्ण शहर है.यहीं से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है कोसी बराज। सीएम ने कोसी बराज की स्थिति को देखा। मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
2008 में आई कोसी आपदा ने कोसी क्षेत्र के आसपास के जिलों में भारी तबाही मचाई थी।जान माल का काफी नुकसान पहुंचा था। तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया था। कई दिग्गजों ने उस आपदा के घड़ी में कोसी क्षेत्रवासियों के साथ होने की बात कही थी।और सुनील शेट्टी जैसे फिल्मी कलाकारों ने पीड़ित क्षेत्र को गोद ले नवनिर्माण की घोषणा भी की थी।
मुख्यमंत्री की शुक्रवार की यात्रा में उनके साथ बिहार सरकार में मंत्री नीरज सिंह बबलू भी कोसी तटबंध का जायजा लेने पहुंचे थे वीरपुर। उन्होंने वहां मौजूद कोसी तटबंध में कार्यरत कर्मचारियों से तटबंध कार्य प्रगति की जानकारी ली और बरसात होने से पूर्व कार्य को पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। उसके बाद नीरज सिंह बबलू के साथ छातापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यों का जायजा लेने चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *