बाइक सवार पिता, पुत्र और पुत्री को ट्रक ने रौंदा, दो की हालत गंभीर, दुर्गापुर मिशन रेफर

झरिया/भगतडीह:- झरिया धनबाद मुख्य मार्ग भगतडीह के समीप शनिवार की सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, बाइक सवार पिता पुत्र और पुत्री को सीमेंट लदे ट्रक ने रौंद डाला। घटना में पुत्री और पुत्र की स्थिति अत्यंत गंभीर है।वही पिता भी घायल है। स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन फानन में स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां दोनो की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने झरिया धनबाद मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची झरिया पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर शांत करवा सड़क जाम को हटवाया और ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश में जुट गई।

पुत्र पुत्री को बाइक से कोचिंग सेंटर छोड़ने जा रहे थे पिता:-

सूचना के अनुसार झरिया के बनियाहीर कोल बोर्ड कालोनी निवासी बाइक सवार भाजपा नेता राकेश पासवान अपनी 15 वर्षीय पुत्री अश्वनी कुमारी और 10 वर्षीय पुत्र अंगद पासवान को बैंक मोड़ स्थित कोचिंग सेंटर ले जा रहे थे। तभी भगतडीह के पास भागा से सीमेंट लेकर जोड़ाफाटक गोदाम जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के चक्का में फंस कर काफी दूर तक चला गया। जिसमे पुत्री अश्वनी और पुत्र अंगद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौका देखकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मियों को धनबाद जोड़ाफाटक के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। अश्वनी और अंगद की गंभीर हालत को देख डाक्टर ने दोनों दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत चिंताजनक है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सड़क पर ब्रेकर देने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि इस सड़क पर काफी तेज रफ्तार में ट्रक और हाइवा चलते हैं। इसके कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना पाकर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया। सड़क जाम हटाया। सूचना पाकर जख्मी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *