जेपीएससी परीक्षा मे गड़बड़ी के खिलाफ धरना पर बैठे छात्रों को केन्द्रीय सरना समिति ने भोजन कराया
रांची : केन्द्रीय सरना समिति के द्वारा केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में झारखण्ड के प्रमुख ज्वलंत मुद्दा JPSC, JSSC, CGL, पेपर लीक, भ्रष्टाचार के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में लगातार छात्रों के द्वारा राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को भर पेट भोजन कराया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से C.B.I से जांच करा कर दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि छात्रों के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम झारखंड विधानसभा घेराव का केन्द्रीय सरना समिति एवं विभिन्न आदिवासी संगठन छात्रों के हित में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समर्थन करेगी। प्रधान महासचिव अशोक मुंडा ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश को हेमंत सोरेन सरकार जंगल राज बना दिया है। झारखंड के हर वर्ग के जंगल राज सरकार त्रस्त है। किसी भी हाल में छात्रों की मांग को पूरा कर कर रहेगें।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य पाहन श्री जगलाल पाहन, केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, सचिव अमर मुंडा,कोषाध्यक्ष जगन्नाथ तिर्की, संदीप उरांव, आशीष मुंडा, आदित्य मुंडा, अनीता गाड़ी, प्रदीप मुंडा, उदय उरांव, मनीष बेदिया, रोमित मुंडा, रोहन मुंडा, पिंकू साहू, पिंटू पासवान, विक्की सोनी, आकाश मुंडा, आदि उपस्थित थे।


