विश्व आदिवासी दिवस पर चारिटेबल चार्म्स ने आयोजित किया समारोह
रांची : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चारिटेबल चार्म्स की अध्यक्ष डॉ. ख्याति मुंजाल के नेतृत्व में ख्याति… द बुटीक, फिरायालाल बिल्डिंग, मेन रोड स्थित बेसमेंट में समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना था।
डॉ. ख्याति मुंजाल ने JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल, आईएएस के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि चारिटेबल चार्म्स महिलाओं एवं बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। आदिवासी कला और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं।
जनसंपर्क समिति की अध्यक्ष रूपम झा ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और कला को सम्मान एवं उचित मंच देना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) वंदना चौधरी तथा JSLPS के SPM नितीश कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम मौजूद रही। अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर आदिवासी कला एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम में निधि गुप्ता, प्रभा सिंह, अर्चना सिंह, प्रतिभा सिंह, किरण सिंह, प्रीति झा, मौमिता चौधरी, आरती सुल्तानिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों को सम्मानित कर महिला सशक्तिकरण और आदिवासी कला के संरक्षण का संकल्प लिया गया।


