कर्रा के जड़ियागढ़ जंगल में पुलिस और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़,एक उग्रवादी घायल
खूंटी : खूंटी जिले में रविवार सुबह पुलिस और पीएलएफआई के एक उग्रवादी के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. यह घटना कर्रा-जरियागढ़ सीमा क्षेत्र के जंगलों में हुई. इस मुठभेड़ में एक उग्रवादी घायल हुआहै. घायल उग्रवादी की पहचान पीएलएफआई कमांडर श्रवण दास के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. साथ ही कई उग्रवादी गिरफ्तार भी किए गये हैं.



