अबुआ सरकार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन उपेक्षित हैं: पुष्कर महतो
डाल्टनगंज: दो जून की रोटी के लिए 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास घेराव- प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू प्रमंडल का सम्मेलन महात्मा गांधी नगर भवन टाउन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी स्व.शशिकांत टोप्पो उर्फ संजय टोप्पो की जंयती पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. पलामू प्रमंडल के आंदोलनकारियों ने 10 जून को हजारों की संख्या में भाग लेकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया. शशिकांत तोपो अमर रहे शशिकांत टोप्पो अमर रहे की गगन भेदी नारों से टाउन हॉल गुंजयमान हो उठा. कार्यक्रम का आगाज स्टेशन रोड स्थित उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा एवं कचहरी स्थित बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया. साइको की संख्या में आंदोलनकारी ने शहर में जुलूस निकालकर झारखंड आंदोलनकारी को राजकीय मान सम्मान अलग पहचान बाल बच्चों के लिए रोजी रोजगार नियोजन के अधिकारों के सौ प्रतिशत गारंटी तथा जेल जाने के बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50 – 50 हज़ार रु देने की मांग सरकार से की गई. साथ ही सरकार से सरकारी संकल्प एवं सरकार के आश्वासन पर अमल करने की अपील की गई.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन उपेक्षित हैं. पदम भूषण मिल गए लेकिन अभी तक अबुआ सरकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलनकारी का सम्मान गजट नोटिफिकेशन कर नहीं किया जाना दुर्भाग्य की बात है.
केन्द्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो ने कहा कि झारखंड के माय माटी व मूल्यों की रक्षा नहीं हो रहा है. हमारे बाल बच्चों को संवैधानिक अधिकार नहीं मिल रहा है, आंदोलनकारी अपेक्षित है. अपने स्वाभिमान व अधिकार के लिए एक बार फिर संघर्ष ही करना है. संघर्ष से नई बदलाव लाना है.
पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष भारदुल भुइयां ने कहा कि 10 जून को पलामू प्रमंडल से हजारों हजार की संख्या में मुख्यमंत्री आवास प्रदर्शन में भाग लेंगे.
केंद्रीय सचिव मुरारी पांडेय ने कहा कि झारखंड नवनिर्माण के संकल्प को सरकार भूला दी है. दमनकारी नीति अपनाकर झारखंड आंदोलनकारी को सपना को चकनाचूर कर दिया है इसलिए 10 जून को झारखंड आंदोलनकारी एक उलगुलान करेंगे.
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि 10 जून को सिर पर कफ़न बांध कर अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना है. जरुरत पड़ी तो एक शहादत के लिए आंदोलनकारी तैयार रहें. चतरा जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि हम संघर्ष करने वाले हैं संघर्ष के बल पर 10 जून को नई इबारत लिखनी है.
इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिन्हा,मनोज सिंह,चंद्रधन मेहता, विश्वनाथ प्रसाद, विलंगना किंडो,
चंद्र धन सिंह ,राजमणि मेहता श्यामलाल महतो, कबूतरी देवी, रंजीत टोप्पो, मुद्रिका सिंह, प्रमोद कुमार सोनी, असलम अंसारी राजू भास्कर ,आफताब अंसारी, शंखनाथ सिंह,लव तिवारी,विजय कुशवाहा, अरुण सिंह कुशवाहा,सुगन साव, अर्जुन यादव सहित अन्य प्रमुख थे. कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश रवि धन्यवाद दिलीप प्रजापति ने की. अविनाश देव को पलामू प्रमंडल का संरक्षक देव देवराज शर्मा को केंद्रीय सचिव, श्रीमती मीना सिंह को पलामू जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. कार्यक्रम में आंदोलनकारियों को वर्ष 2026 का डायरी अंग वस्त्र पुष्प कुछ एवं पुष्प माला देकर सम्मानित किया गया.



