महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी कांग्रेस पर झूठा दुष्प्रचार फैला रही है: रवि मिश्रा

खूंटी: कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा एक झूठा और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैला रही है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस “महिला विरोधी” है और उसने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को हरा दिया है। यह एक सरासर झूठ है, जिसका उद्देश्य भारत की जनता को गुमराह करना है। महिला आरक्षण विधेयक संसद द्वारा 2023 में सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। यह संवैधानिक (131वां संशोधन) विधेयक है – जो मूल रूप से परिसीमन करने और महिला आरक्षण के बहाने संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने का एक प्रयास था। यह विधेयक लोकसभा में विफल रहा है। कांग्रेस पार्टी संसद और भारत भर की विधानसभाओं की वर्तमान संख्या के अनुसार महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की पुरजोर मांग करती है। तथा इसका सभी विपक्षी दल पूर्ण समर्थन करेंगे और जितना जल्दी हो सके महिला आरक्षण वर्तमान परिस्थिति में लागू करने की मांग करते हैं।हम परिसीमन से महिला आरक्षण को जोड़ने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि इससे छोटे राज्यों को गंभीर नुकसान होगा और देश की संघीय संरचना विकृत हो जाएगी। यह स्पष्ट है कि भाजपा जानबूझकर प्रक्रिया में देरी करके और इस मुद्दे का इस्तेमाल प्रचार के साधन के रूप में करके अपना गुप्त राजनीतिक एजेंडा चला रही है। भाजपा के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने और जनता के सामने तथ्य रखने के लिए हम यह संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं और हमारी मांग है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में मौजूदा सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया जाय। आप सभी ये बात याद कीजिए बीजेपी का 2024 का चुनाव का नारा था अबकी बार 400 पार ताकि संविधान को खत्म कर सके और अपनी मर्जी से कानून बना सके। धन्य हैं हिंदुस्तान की जनता उनकी मनसूबों को भांप गए और एक सबक भी सिखा दिया कि कि ये देश चलेगा तो संविधान से। अब ये चल चलकर ST,SC,OBC को हाशिए पर लाना चाह रही थी, जिसको अपनी मनसूबों पर सफल होने पर देश द्वारा दिया गया जनादेश अतः मजबूत विपक्ष ने रोक दिया। मौके पर आदिवासी कांग्रेस की जिला महासचिव हेलेन तिडू ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ऐसी बेकार की बाते कह कर जनता को जो गुमराह कर रही वैसी स्थिति में देश की महिलाओं  को ये कभी बर्दाश्त नहीं होगा इसकी लड़ाई हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे ।
          मौके पर मगरिता खेस, सुषमा भेंगरा, ईन्दुआन्ना हस्सा, सुन्दरमनी हंस, अनीता नाग, ग्रेस तिर्की, नूतन गुड़िया, ऐजेल तोपनो, सुमन देवी, आन्नंदिता नाग, उषा तोपनो, सिलबिया आईन्द, आदिवासी कांग्रेस के  प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन तोपनो सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, पाण्डेया मुंडा, विक्रम नाग, जुनैद अहमद, रविकांत मिश्रा, पॉल भेंगरा,नईमुद्दीन खा,जिला सचिव सुमन देवी, सुशीला नाग, सहित सभी जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रखण्ड कमिटी, मंडल कमिटी ने इस दोहरी मानसिकता का घोर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *