परशुराम जन्मोत्सव और गंगा अवतरण दिवस पर विशाल शोभा और क्लश यात्रा निकला गया

मोकामा। आज अक्षय तृतीया, परशुराम जन्मोत्सव, गंगा अवतरण दिवस पर विशाल शोभा यात्रा और क्लश यात्रा निकला गया। गंगा पूजनोपरांत 5000 महिलाओं ने गंगा का जल भरकर संपूर्ण शहर में क्लश यात्रा निकला गया।
शोभा यात्रा में रथयात्रा में भगवान परशुराम, भगवान शिवशंकर और अन्य देवताओं का चैतन्य प्रतिमूर्ति अभूतपूर्व, आकर्षण का केंद्र और दर्शनीय रही। श्रद्धालुओं का भीड़ दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़ी।
शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ताशा, बैण्ड बाजा का प्रदर्शन काफी रोमांचक था। क्लश यात्रा में शामिल महिलाओं ने नगर भ्रमण कर बाबा परशुराम के मन्दिर में स्थापित यज्ञ स्थल पर क्लशों को स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *