खादी मिशन के अध्यक्ष बाल विजय भाई के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पटना। खादी मिशन के अध्यक्ष बाल विजय भाई के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया!बिहार सर्वोदय मंडल लोक समिति,बिहार नशाबंदी परिषद,सर्वोदय समाज के संयुक्त तत्वाधान में संत विनोबा भावे के अनुयाई बाल विजय भाई के निधन पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

इस अवसर पर बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने कहा कि उनके निधन से खादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है।जिसका भरपाई अभी तत्काल संभव नहीं है।

सर्व सेवा संघ के मंत्री विजय कुमार ने कहा कि प्रख्यात सामाजिक चिंतक,भूदान , खादी जगत के प्रणेता आचार्य बाल विजय भाई के 100वर्ष पर निधन से हम सभी सर्वोदय समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है,लोग सदमे में है, कि हमने राष्ट्रीय स्तर का चिंतक,विचारक को खो दिया,भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे।

सर्वोदय समाज के वरिष्ठ साथी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि खादी जगत का पहचान देने वाले बाल विजय भाई के निधन से पूरा खादी जगत मर्माहत है,उनके आत्मा की शांति मिले ,ऐसा भगवान से हम प्रार्थना करते है।उन्होंने 45वर्षों से ज्यादा दिनों तक खादी जगत को मार्गदर्शन दिया, और रास्ता दिखाया।

शोक सभा को श्री मति ऊषा,क्रांति बहन,दिलीप कुमार,मनीष प्रकाश,सुभाष यदुवंशी,मनोज कुमार,अरब भैया,केशव कश्यप,सज्जन कुमार,गोलू राजा,सुजीत राय,सुमित कुमार,संजय मांझी,के अलावा और भी कई लोगों ने उनके निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *