राजद और कांग्रेस ने जेएमएम के साथ किया राजनीतिक छल, इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा : सुदिव्य कुमार सोनू

गणादेश,रांची : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी अब बिहार चुनाव नहीं लड़ेगी। इसकी जानकारी सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार में नगर विकास मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने कहा कि “बहुत अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इस बार जेएमएम बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है। इसके पीछे का कारण गठबंधन के प्रमुख दलों की राजनीतिक धूर्तता है। राजद और कांग्रेस ने जिस तरह झामुमो को नजरअंदाज किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

सोनू ने कहा कि गठबंधन धर्म निभाने की परंपरा हमेशा झामुमो ने निभाई है, लेकिन इस बार बिहार में झामुमो को उचित भागीदारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि “राजद के नेतृत्व ने राजनीतिक चालबाजी कर झामुमो की आकांक्षाओं पर पानी फेर दिया। कांग्रेस ने भी गठबंधन धर्म का निर्वाह नहीं किया। परिणामस्वरूप, झामुमो को चुनाव से वंचित होना पड़ा।”

उन्होंने कहा कि 2020 और 2024 में झारखंड में झामुमो ने गठबंधन के धर्म का पालन करते हुए राजद को सम्मान दिया था। “राजद के एक विधायक को झामुमो सरकार में मंत्री बनाया गया, फिर भी आज वही दल हमारे साथ राजनीतिक छल कर रहा है,” उन्होंने जोड़ा।

सोनू ने कहा कि यह केवल झामुमो के साथ नहीं, बल्कि झारखंड की जनता और आदिवासी अस्मिता के साथ धोखा है। “हम इस राजनीतिक साजिश की निंदा करते हैं। झारखंड के आदिवासी इसे काभी नहीं भूलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *