भागलपुर में एक ही परिवार के चार बच्चे गंगा नदी में डूबे, दो की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

भागलपुर। जिले के बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पा घाट पर सोमवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गयी। जबकि दो बच्चों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है‌। बताया गया कि चारों भाई बहन एक ही परिवार से हैं। इस दर्दनाक हादसे के कारण परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरारी थाना क्षेत्र स्थित कुप्पा घाट पर स्नान करने गए चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और ये बच्चे पानी में डूबने लगे। इस बीच परिजनों की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने 2 बच्चों को जान पर खेलकर किसी तरह बचा लिया। जबकि गहरे पानी में जाने के कारण 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चारों बच्चे एक ही मदरसा से पढ़कर घर लौटे। इसके बाद बच्चों के पिता मोहम्मद मुर्तजा अपने तीनों पुत्र और एक भतीजी को लेकर गंगा स्नान कराने के लिए कुप्पाघाट पहुंचे थे। स्नान के क्रम में पानी के तेज बहाव में चारों बच्चे एक-एक कर बह गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने किसी तरह दो बच्चों को गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। ये दोनों बच्चे करीब आधे घंटे तक पानी में डूबे रहे। इससे उन दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं अन्य दो बच्चे को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में मुर्तजा का एक बेटा और एक भतीजी शामिल हैं। दोनों मृत बच्चों की पहचान मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र समी अहमद (9 वर्ष) और मोहम्मद टिंकू की पुत्री नजमा खातून (9 वर्ष) के रूप में हुई है।

इस बीच पानी से जिंदा निकाले गए दो बच्चों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नजमा खातून की मां ने बताया कि ये सभी बच्चे मदरसा में पढ़ने गए थे। वहां से लौटने पर मोहम्मद मुर्तजा अपने बेटों के साथ मेरी बेटी को भी नहाने के लिए गंगा नदी घाट पर ले गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव में चारों बच्चे बह गए।

मृतका की मां ने बताया कि छह माह पहले उसके पति की भी मौत हो गयी है। उसकी तीन बेटियां है। इनमें एक बेटी की मौत हो गयी।‌ इधर बरारी के कुप्पाघाट पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही बरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *